टाटा स्टील के दो चीफ का पदनाम बदला गया
जमशेदपुर | टाटा स्टील के इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट में सांगठनिक फेरबदल किया गया है। सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन द्वारा निर्गत सर्कुलर में कहा गया कि प्रोजेक्ट्स सिविल एंड लॉजिस्टिक चीफ एके सिंह को सिविल, स्ट्रक्चरल एंड लॉजिस्टिक चीफ बनाया गया है। वे जमशेदपुर से काम करेंगे। सिविल एंड स्ट्रक्चर चीफ वैद्यनाथ साहा को इंजीनियरिंग स्ट्रक्चरल चीफ बनाया गया है।