टाटा स्टील के आरएमएचएस प्रोजेक्ट हेड बने शैलेश
जमशेदपुर | टाटा स्टील के इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स ऑर्गेनाइजेशन में सांगठनिक बदलाव किया गया है। कलिंगा नगर प्रोजेक्ट में आरएमएचएस प्रोजेक्ट हेड शैलेश कुमार को इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स आरएमएचएस हेड बनाया गया है। वे जाजपुर से काम करेंगे। इंजीनियरिंग के सीनियर मैनेजर मनोज कुमार साहू और राजा सीरीगिनेनी जाजपुर से काम करेंगे। डिजाइन के सीनियर मैनेजर आरवी सिंह और इंजीनियरिंग मैनेजर देवव्रत मिश्रा भी जाजपुर से काम करेंगे।