टाटा स्टील की सभी सोसायटी और ट्रस्ट से रिशद चिनॉय की विदाई
जमशेदपुर | टाटा स्टील की सभी सोसायटी और ट्रस्ट से रिशद चिनॉय की विदाई हो चुकी है। स्टेचुयरी कम्प्लाइंस मैनेजमेंट एंड सोसायटीज हेड संजय मोहन श्रीवास्तव और सोसायटीज हेड रवि शंकर पांडेय को उनकी जगह पर जवाबदेही दी गई है। कांतिलाल गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की प्रबंधन समिति में संजय मोहन श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर ट्रस्ट और जमशेदपुर स्कूल ऑफ आर्ट में ट्रस्टी बनाया गया है। स्टील वर्कर्स वेलफेयर सोसायटी में स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सोसायटीज हेड रवि शंकर पांडेय को आर्देशिर दयाल मेमोरियल हॉस्पिटल, बाल विहार, आरोग्य भवन, सेंटर फॉर हायरिंग एम्पावर्ड चिल्ड्रन, जमशेदपुर फॉर द वेलफेयर ऑफ मेंटली रिटायर्ड चिल्ड्रन, जमशेदपुर हॉर्स राइडिंग स्कूल, टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसायटी की प्रबंधन समिति में सदस्य बनाया गया है। टिस्को इंप्लाइज हाउसिंग एंड वेलफेयर सोसायटी का संयुक्त सचिव बनाया गया है।