पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में पद्म पाल को बनाया नया चीफ

टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में पद्म पाल को बनाया नया चीफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील प्रबंधन ने चीफ स्तर के तीन अफसरों को नई जवाबदेही दी। सोमवार को टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा निर्गत सर्कुलर के मुताबिक एच ब्लास्ट फर्नेस चीफ पद्म पाल को आई ब्लास्ट फर्नेस का चीफ बनाया गया है। एच ब्लास्ट फर्नेस हेड को प्रमोशन देकर इसी विभाग का चीफ बनाया गया है। आई ब्लास्ट फर्नेस के ऑपरेशन हेड विनीत रंजन त्रिपाठी को जी ब्लास्ट फर्नेस का चीफ बनाया गया है।

टाटा स्टील प्रबंधन ने जॉब रोटेशन पॉलिसी के तहत हेड स्तर के दो अफसरों का तबादला किया है। जी ब्लास्ट फर्नेस के ऑपरेशन हेड जीएसआर मूर्ति का तबादला आई ब्लास्ट फर्नेस के ऑपरेशन हेड के पद पर किया गया है। एफ ब्लास्ट फर्नेस के ऑपरेशन हेड को उनके ही पद पर जी ब्लास्ट फर्नेस भेजा गया है। टिस्कॉन एंड डब्ल्यूआर के सेल्स प्लानिंग हेड विजय टोप्पो का तबादला चेन्नई में हेड सेल्स बीपीआरएंडएस के पद पर किया है। वे पहली जून से नए पद पर योगदान देंगे। ब्रांडेड प्रोडक्ट रिटेल एंड सॉल्यूशन साउथ के सीएसएम को रिपोर्ट करेंगे।

एच ब्लास्ट फर्नेस के हेड को इसी विभाग और आई ब्लास्ट फर्नेस के हेड विनीत को जी ब्लास्ट फर्नेस का चीफ बनाया

खबरें और भी हैं...