जमशेदपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को धनबाद आ रहे हैं। नीति आयोग द्वारा चयनित जिला उपायुक्तों के साथ बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान चयनित जिलों के उपायुक्त नीति आयोग द्वारा तय किए गए छह विशेष योजनाओं का प्रजेंटेशन देंगे। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला भी शामिल है। सीएस सुधीर कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जानकारी ली। उपायुक्त कार्यालय में डीसी अमित कुमार व अन्य उपस्थित थे।