पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ऑडी, मारुति समेत लक्जरी कार में लगेगा टाटा स्टील का लोहा

ऑडी, मारुति समेत लक्जरी कार में लगेगा टाटा स्टील का लोहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑडी, मारुति, महिंद्रा समेत लक्जरी कार व अन्य चारपहिया वाहनों में टाटा स्टील का लोहा लगेगा। भूषण स्टील लिमिटेड का अधिग्रहण करने के बाद ऑटो सेक्टर में टाटा स्टील नंबर वन हो चुकी है।

ऑडी, मारुति और महिंद्रा की गाड़ियों की बॉडी भूषण स्टील लिमिटेड के लोहा से बनाई जाती है। भूषण स्टील लिमिटेड की ऑटोमोबाइल सेक्टर में गहरी पैठ रही है। टाटा स्टील का भी पिछले चार-पांच साल से ऑटोमोबाइल सेक्टर पर विशेष फोकस रहा है। अब भूषण स्टील भी टाटा की हो चुकी है। ऐसे में टाटा के साथ भूषण स्टील में उत्पादित इस्पात की सप्लाई लक्जरी वाहन बनाने में होगी। भूषण स्टील का एलजी और सैमसंग के साथ भी करार है। टाटा स्टील के लिए उधर भी मौके खुलेंगे। टाटा स्टील ने भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, हीरो, बजाज के साथ करार किया हुआ है। टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व का आकलन रहा है कि अगले कुछ साल तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस्पात की मांग कायम रहेगी। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष पीयूष गुप्ता को प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं कि ऑटो मोबाइल सेक्टर पर लगातार फोकस करें।

खबरें और भी हैं...