पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • 31 मई तक टाटा स्टील में स्टीम ब्लोइंग, आवाज होगी, घबराएं नहीं

31 मई तक टाटा स्टील में स्टीम ब्लोइंग, आवाज होगी, घबराएं नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील के इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट चीफ ने सोमवार को सार्वजनिक नोटिस निर्गत किया। इसमें कहा गया कि कंपनी परिसर में बॉयलर का काम हो रहा है। काम के दौरान 21 से 31 मई के बीच (स्टीम ब्लोइंग) भाप को उड़ाया जाएगा।

हर दिन चार से पांच बार 2-3 मिनट के लिए भाप उड़ाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। इस दौरान आवाज 90 डेसिबल तक तेज होगी। यह सामान्य तकनीकी प्रक्रिया है। इसके लिए शहर के लोगों को चिन्तित नहीं होना चाहिए। दरअसल, टाटा स्टील प्रबंधन ने सूचना दिए बगैर 11 मई को भांप उड़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए कारखाना निरीक्षक ने कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। इसमें तेज ध्वनि पैदा करने के पहले सार्वजनिक नोटिस निर्गत कर आम लोगों को जानकारी देने को कहा गया था।

खबरें और भी हैं...