पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टाटा वर्कर्स यूनियन को सरकार से मिली मान्यता, रजिस्टर टू बी में दर्ज

टाटा वर्कर्स यूनियन को सरकार से मिली मान्यता, रजिस्टर टू बी में दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा वर्कर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी समिति को सरकार से मान्यता मिल गई। श्रमायुक्त सह श्रमिक संघ निबंधक श्याम सुंदर पाठक ने सोमवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद को मान्यता दिए जाने के दस्तावेज दिए। रांची से दस्तावेज लेकर आने के बाद आर रवि प्रसाद ने यूनियन कार्यालय के वीआईपी कक्ष में ऑफिस बेयरर्स के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि अब हमें मिल कर टाटा स्टील के मजदूरों के हित में तेजी से काम करना है।

नए संविधान के तहत टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव शुरू हुआ था तो निर्वाचन क्षेत्र बनने के बाद पूर्व कमेटी मेंबर ई सतीश कुमार के साथ विपक्षी नेताओं ने श्रम एवं नियोजन विभाग में आपत्ति दर्ज कराई थी। आरएंडडी के कर्मचारी सुनील कुमार ने भी श्रमायुक्त सह श्रमिक संघ निबंधक से आपत्ति की थी। चुनाव होने के बाद सुनील कुमार हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट ने श्रमिक संघ निबंधक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया। श्रमिक संघ निबंधक ने सुनील कुमार से नई शिकायत ली। टाटा वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी का भी पक्ष जाना। इससे पहले उप श्रमायुक्त (डीएलसी) राकेश प्रसाद ने नई कार्यकारिणी समिति को रजिस्टर टू बी में दर्ज करने की अनुशंसा भेज दी थी। श्रमिक संघ निबंधक ने मसले की सुनवाई करने के बाद उप श्रमायुक्त की अनुशंसा के आलोक में टाटा वर्कर्स यूनियन की वर्तमान कार्यकारिणी को मान्यता दे दी। सोमवार को यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम और सहायक सचिव कमलेश कुमार सिंह के साथ आर रवि प्रसाद रांची गए। श्रमिक संघ निबंधक श्याम सुंदर पाठक से मिले।

साफ-सुथरा चुनाव कराने में ऑफिस बेयरर्स कमेटी मेंबरों व कर्मचारियों ने किया सहयोग

पारदर्शी चुनाव कराया गया था। कोशिश की गई थी कि टाटा स्टील के छोटे से छोटे सेक्शन के कर्मचारियों को भी प्रतिनिधित्व मिले। साफ-सुथरा चुनाव कराने में ऑफिस बेयरर्स, कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों ने सहयोग किया। यही वजह है कि सरकार ने टाटा वर्कर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी को मान्यता दी है। सबको बधाई। आर रवि प्रसाद, अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन

खबरें और भी हैं...