जमशेदपुर | बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पिछले दो दिनों से ठप जलापूर्ति सोमवार शाम 6 बजे से शुरू हो गई। बिष्टुपुर स्थित फिल्टर प्लांट का मोटर का मरम्मत ग्राम जल स्वच्छता समिति ने मरम्मत सोमवार को पूरा करने के बाद घर-घर जलापूर्ति शुरू कराई। यहां का मोटर 19 मई को जल गया था। इसके बाद समिति ने मोटर को मरम्मत कराने के लिए निजी मिस्त्री को साैंप दिया था। मोटर जलने बाद यहां टैंकर से जलापूर्ति की जा रही थी। पिछले दिनों मोटर जलने से बागबेड़ा में छह दिनों तक जलापूर्ति बंद थी।