पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • एमजीएम प्रिंसिपल ने कहा : विभाग की प्रमुख जानकारी प्वाइंट बना रखें अपडेट

एमजीएम प्रिंसिपल ने कहा : विभाग की प्रमुख जानकारी प्वाइंट बना रखें अपडेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसी अखौरी ने किया। उन्होंने विभागाध्यक्षों को विभाग की हर महत्वपूर्ण जानकारी प्वाइंट में तैयार कर रखने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य टीम को विभाग की अपडेट जानकारी फटाफट देना है। बैठक में पिछली बार कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण करने आई एमसीआई टीम के द्वारा बतायी गयी कमियों की क्या स्थिति है। इसमें कितना ठीक किया जा सका है कितना बाकी है। प्रिंसिपल ने सभी विभागाध्यक्ष से जानकारी ली। प्रिंसिपल डॉ एसी अखौरी ने बताया एमसीआई द्वारा बताए गए कमी में से 60 प्रतिशत कमी को दूर कर ली गई है। 40 प्रतिशत काम बाकी है। उन्होंने कहा एमसीआई का मुख्य आब्जेक्शन सर्जरी, गायनिक, बच्चा वार्ड, आर्थो में दिखाया गया था।

खबरें और भी हैं...