पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • भूषण स्टील के अधिग्रहण के बाद टाटा स्टील समूह में और मजबूत हो गई एमडी टीवी नरेंद्रन की लीडरशिप

भूषण स्टील के अधिग्रहण के बाद टाटा स्टील समूह में और मजबूत हो गई एमडी टीवी नरेंद्रन की लीडरशिप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा स्टील समूह ने नेट स्टील का पहला विदेशी अधिग्रहण किया था। नेट स्टील के अधिग्रहण की कार्यवाही में टीवी नरेंद्रन लगातार सक्रिय रहे थे। विदेश में टाटा स्टील के पहले अधिग्रहण में भूमिका निभाने के बाद टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की निगाह में आए। भविष्य के लीडर के तौर पर आंकना शुरू किया गया था। नेट स्टील के संचालन में भूमिका निभाई। फिर टाटा स्टील में उपाध्यक्ष बन गए। अब भूषण स्टील लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद टाटा स्टील समूह में टीवी नरेंद्रन की लीडरशिप और मजबूत हो गई है। 2013 में कौशिक चटर्जी और टी वी नरेंद्रन ने समान अधिकार के साथ काम शुरू किया था। मात्र चार साल में टीवी नरेंद्रन ने लंबी छलांग लगाई। टाटा स्टील समूह में एमडी के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल निर्धारित है। नरेंद्रन का जन्म 1965 में हुआ है। अभी 53 साल उम्र है। बांबे हाउस में हर कोई मान रहा है कि अगले 12 साल तक वे वैश्विक सीईओ सह प्रबंध निदेशक का दायित्व संभालते रहेंगे।

केरला में तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से बीटेक करने के बाद टी वी नरेंद्रन ने कोलकाता के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया। 1988 में नरेंद्रन ने टाटा स्टील में योगदान दिया। तब देश की अर्थव्यवस्था खुली नहीं थी। उन्हें इंटरनेशनल ट्रेनिंग डिवीजन में काम करने का मौका मिला। दुबई में पांच साल तक काम किया। 1997 से 2003 तक मार्केटिंग एंड सेल्स में रहे। 2001 से 2003 तक लांग प्रोडक्ट के मार्केटिंग चीफ रहे। 2003 से 2005 तक टाटा स्टील के तत्कालीन प्रबंध निदेशक बी मुत्थुरमन के प्रधान कार्यकारी अधिकारी रहे। उसी दौरान नरेंद्रन का नजरिया व्यापक होता गया। नेट स्टील का अधिग्रहण हुआ। नरेंद्रन प्रो एक्टिव रहे। सेफ्टी एंड फ्लैट प्रोडक्ट के उपाध्यक्ष के नाते काम कर रहे थे कि 1 नवंबर 2013 को इंडिया एंड साउथ ईस्ट एशिया के प्रबंध निदेशक बनाए गए। दो महीने पहले सितंबर में कौशिक चटर्जी को समूह कार्यकारी निदेशक (वित्त) बना दिया गया था। कौशिक चटर्जी का वेतन टी वी नरेंद्रन से अधिक था। अधिकार समान थे और पद भी। नरेंद्रन ने प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला था कि एलडी गैस होल्डर में विस्फोट हो गया। एक के बाद दूसरी दुर्घटना। इसी बीच नोवामुंडी की आयरन ओर खदान से खनिज निकालने पर रोक लग गई। एक चुनौती खत्म नहीं कि दूसरे मुंह बांये सामने तैयार। इन चुनौती से टाटा स्टील उबरने लगी थी कि टाटा संस से साइरस मिस्त्री की विदाई कर दी गई। टीवी नरेंद्रन और कौशिक चटर्जी की निष्ठा किधर है? इस पर संशय के बादल थे। रतन टाटा ने टीसीएस से लाकर एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया चेयरमैन बनाया। एन चंद्रशेखरन ने नरेंद्रन पर यकीन किया और उन्हें मौका दिया। एमडी बनने के ठीक चार साल बाद 31 अक्टूबर 2017 को नरेंद्रन को वैश्विक सीईओ सह एमडी बना दिया गया।

कौशिक और नरेंद्रन समान अधिकार के साथ संभाली थी शीर्ष पद की जवाबदेही, अब नरेंद्रन आगे

अगले 12 साल तक टी वी नरेंद्रन एमडी बने रहेंगे

टाटा स्टील समूह में एमडी के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल निर्धारित है। नरेंद्रन का जन्म 1965 में हुआ है। अभी 53 साल उम्र है। बांबे हाउस में हर कोई मान रहा है कि अगले 12 साल तक वे वैश्विक सीईओ सह प्रबंध निदेशक का दायित्व संभालते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...