पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • गोपाल मैदान में 5 से कथा सुनाएंगे, पंडाल में 15 हजार भक्त बैठेंगे

गोपाल मैदान में 5 से कथा सुनाएंगे, पंडाल में 15 हजार भक्त बैठेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसिद्ध कथाकार संतश्री मोरारजी बापू 30 वर्षों के बाद जमशेदपुर में रामकथा का मर्म सुनाने आएंगे। वे चार मई को अहमदाबाद से चार्टर प्लेन से शहर आएंगे और 5 से 13 मई तक बिष्टुपुर गोपाल मैदान में कथा सुनाएंगे। कथा का लाइव प्रसारण विश्व के 170 देशों में किया जाएगा। कथा के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। गोपाल मैदान में 50 हजार वर्गफीट का नॉन एसी मुख्य पंडाल बनाया जाएगा। बिष्टुपुर निवासी सह आयोजनकर्ता दीपक टांग ने बताया पहले दिन शाम 4 से 7 बजे तक कथा होगी, बाकी दिनों में सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक कथा सुनाएंगे।

पंडाल में रहेगी ऐसी व्यवस्था
15000 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

5000 कुर्सियों का इंतजाम रहेगा।

60 से अधिक बैनर शहर में लगाए जाएंगे।

10000 श्रद्धालुओं के बैठने के लिए जमीन पर कालीन बिछाया जाएगा।

अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया जाएगा

भोजन, शुद्ध जल की व्यवस्था की जाएगी।

सनातन समाज परिसर में बनेगी रसोई

बापू की कथा सुनने गुजरात से 600 लोग शहर आ रहे हैं। भक्तों के लिए सार्वजनिक भोजनालय की व्यवस्था गुजराती सनातन समाज परिसर में होगी। हर दिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था होगी।

मोरारजी बापू ; एक नजर में परिचय

मोरारजी बापू का पूरा नाम मोरारी दास प्रभुदास हरियानी है। उनका जन्म 25 सितंबर 1946 को गुजरात के तलागाजर्दा गांव महुआ में हुआ। पिता का नाम प्रभुदास हरियानी और मां का नाम सावित्री बेन हरियानी है। मोरारजी बापू रामचरितमानस के प्रसिद्ध प्रतिपादक हैं। उन्होंने 50 साल तक राम कथा का पाठ किया। वे शेरो-शायरी और फिल्मी गानों का भी इस्तेमाल रामकथा में करते रहे हैं।

गाेपाल मैदान में 50 हजार वर्गफीट में बनेगा पंडाल, 5 से 13 मई तक प्रवचन

170 देशों में होगा कथा का प्रसारण

खबरें और भी हैं...