हीट स्ट्रोक से बचाव के िलए चेतावनी जारी करेगा प्रशासन
जमशेदपुर | जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी गाइलाइन के आधार पहले चरण में गर्मी (हीट स्ट्रोक) से निपटने की तैयारी की जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिला स्तर पर पूर्व चेतावनी प्रणाली को विकसित करने की सलाह दी है। इसके अलावा गर्मी के दौरान होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। गर्मी से बचाव के तरीके आम लोगों को बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।