पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मिसाइल बनाने में योगदान देने वाले वैज्ञानिक एनआईटी में देंगे डिग्री

मिसाइल बनाने में योगदान देने वाले वैज्ञानिक एनआईटी में देंगे डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईटी, जमशेदपुर का सातवां दीक्षांत समारोह 20 अप्रैल को संस्थान परिसर में आयोजित होगा। अग्नि-पृथ्वी मिसाइलों के साथ लड़ाकू विमान तेजस और आईएनएस अरिहंत को बनाने में योगदान देने वाले मशहूर रक्षा वैज्ञानिक डॉ. वीके सारस्वत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। पद्म भूषण व पद्मश्री समेत विभिन्न सम्मान से सम्मानित हो चुके डॉ. सारस्वत का देश के रक्षा क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। अग्नि-5, शौर्या, पृथ्वी, धनुष, प्रहार मिसाइलों समेत लड़ाकू विमान तेजस और आईएनएस अरिहंत के विकास में योगदान दिया है। उनकी पहल से आईआईटी मद्रास में रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर की स्थापना की गई।

वैज्ञानिक डॉ. वीके सारस्वत।

खबरें और भी हैं...