प्लास्टिक कबाड़ कारोबारियों से जेएनएसी ने वसूला जुर्माना
जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को शनिवार को वाट्सएप व फोन पर शिकायत मिली कि सिदगोड़ा टाउन हॉल के पास दो स्क्रैप टाल चलाए जा रहे हैं।
इस पर एसओ ने वहां दलबल के साथ छापामारी की। उन्होंने प्लास्टिक कचरा, कबाड़ ट्रकों में रखा पाया। एसओ ने कबाड़ कारोबारी से व्यापार करने के लिए ट्रेड लाइसेंस दिखाने की मांग की, लेकिन उसके पास लाइसेंस नहीं था। विशेष पदाधिकारी ने बिना लाइसेंस कबाड़ का धंधा करने पर 10 हजार व दो हजार रुपए जुर्माना वसूला। विशेष पदाधिकारी ने बताया कि बिना लाइसेंस के अब शहर में कबाड़ का कारोबार नहीं चलेगा।
सिदगोड़ा टाउन हॉल के पास पड़ा कचरा।