पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तीन कमेटी बनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जमशेदपुर अक्षेस ने कमेटियों का गठन किया है। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार, पहली कमेटी में सात सदस्य होंगे। इसे नगरपालिका मार्ग तकनीकी समिति के नाम से जाना जाएगा। कमेटी का नेतृत्व यातायात डीएसपी करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री सरयू राय, विधायक रामचंद्र सहिस के अलावा टाटा स्टील, जुस्को अौर चैंबर के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। दूसरी कमेटी शहरी परिवहन निधि प्रबंधन समिति कहलाएगी।

खबरें और भी हैं...