डॉ. श्वेताभ पर झारखंड सहित पांच राज्यों में सीबीडीटी ने लगाई है रोक
50 लाख घूस लेने पर गिरफ्तार जमशेदपुर के आयकर अधिकारी डॉ. श्वेताभ पर सीबीआई के अलावा विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। यूपी व उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों में आरोपों पर उन्हें दर्जनों शोकॉज किया गया था। इसी कड़ी में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने उनके खिलाफ कड़ा आदेश जारी करते हुए पांच राज्यों से तड़ीपार किया था। 2008-09 में सीबीडीटी ने आयकर विभाग को निर्देश दिया था कि डॉ. श्वेताभ सुमन की प्रतिनियुक्ति बिहार, झारखंड, यूपी, उत्तराखंड और ओडिशा में नहीं की जाए।
वहीं, गिरफ्तारी के बाद उनके गुवाहाटी, जोरहाट, शिलांग, नोएडा स्थित ठिकानों पर जांच की। सीबीआई टीम काे जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। जमशेदपुर व देहरादून में राजपुर रोड स्थित उनके आवास को सील कर दिया है। देहरादून के आयकर कार्यालय में तैनाती के दौरान श्वेताभ सुमन कई आरोपों को लेकर चर्चित रहे। यहां उनके खिलाफ गड़बड़ी से जुड़े चार केसों में चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। आय से अधिक संपत्ति का मामला देहरादून सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। केस का ट्रायल अंतिम दौर में है। इधर, सीबीआई कार्रवाई के बाद से उनके जमशेदपुर के बंगले में सन्नाटा पसरा रहा।
50 लाख की घूस लेने पर गिरफ्तार हुए हैं डॉ. श्वेताभ
मामले में अब तक इनकी गिरफ्तारी : आयकर आयुक्त डॉ. श्वेताभ सुमन, आयकर अधिकारी प्रताप दास (ऑडिट), अधिवक्ता व सीए रमेश गाेयनका, अधिवक्ता व सीए अमित गोयनका व विन पावर इन्फ्रा के निदेशक सुरेश कुमार अग्रवाला पर केस दर्ज किया गया है। रमेश गोयनका और कैश ले जाने वाले प्रांजोल सरमाह को गिरफ्तार हंै।