पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • अक्षय तृतीया पर शहर में 125 करोड़ की ज्वेलरी 30 करोड़ से अिधक की गािड़यां बिकने की उम्मीद

अक्षय तृतीया पर शहर में 125 करोड़ की ज्वेलरी 30 करोड़ से अिधक की गािड़यां बिकने की उम्मीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, पीतल-कांसे के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और गाड़ियां आदि खरीदना शुभ माना जाता है। इसके लिए जमशेदपुर का बाजार सज कर तैयार है।

मुहूर्त पर जमशेदपुर में 150 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। करीब 125 करोड़ की ज्वेलरी बिकने का अनुमान है। इसे देखते हुए ज्वेलर्स ने स्टॉक जमा कर लिया है। पांच ग्राम से 500 ग्राम तक की ज्वेलरी उपलब्ध है। चांदी के पांच ग्राम से 500 ग्राम तक के सिक्के और सोने के 5 से 50 ग्राम तक के सिक्के मंगाए गए हैं। करीब 10 लाख रुपए का डायमंड सेट बिकने की उम्मीद है। वहीं, 20 से 25 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, 8 से 10 करोड़ के कपड़े, 8 से 10 करोड़ के दोपहिया वाहन और 15 से 20 करोड़ के चार पहिया वाहन बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है। कार डीलर्स ने हर मॉडल की कारों का स्टॉक कर रखा है। कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के रिटेलर्स के अनुसार, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और एसी की काफी मांग है। कंपनियां द्वारा कई तरह की छूट दी जा रही है। एलईडी के बड़े रेंज के टीवी की अधिक पूछताछ हो रही है। वहीं, तनिष्क अपने ग्राहकों को ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट दे रहा है। लाइटवेट ज्वेलरी के हर डिजाइन के सेट मंगवाए गए हैं। एंटीक में फुल रेंज के सेट, बैंगल्स व अंगूठियां तैयार करवाई गई हैं। सोने और चांदी के हर वजन के ब्रांडेड सिक्के व गिन्नियां भी उपलब्ध हैं।

ऑटोमोबाइल कारोबारियों का कहना है, उनके शोरूम से 200 से अधिक कारें बिकने की उम्मीद है। अब तक करीब 150 कारों की बुकिंग हो चुकी है। डिजायर और स्विफ्ट की अधिक बुकिंग हुई है। नेक्सा में सियाज की अधिक डिमांड है। गारमेंट व्यापारियों ने बताया कि अब अक्षय तृतीया पर भी कपड़ों की बिक्री अधिक होने लगी है। इसे देखते हुए ब्रांडेड कंपनियों के अलावा लेटेस्ट स्टॉक मंगवाया गया है। रेडिमेड में भी हर रेंज और हर एजग्रुप लिहाज से कपड़े उपलब्ध हैं।

जमशेदपुर का बाजार तैयार; ज्वेलरी, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स की नई रेंज उपलब्ध, गाड़ियों की बुकिंग शुरू
शहर में 100 से अधिक विवाह होंगे
परंपरा के अनुसार विवाह के लिए अक्षय तृतीया को सबसे शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया विवाह का मुख्य लग्न होता है। इस दिन शहर में करीब 100 शादियां होंगी। तैयारियां भी जोरों पर हैं। शादी की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। हालांकि सालभर शादियों का शुभ संयोग है, इसलिए शुभ मुहूर्त के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

खबरें और भी हैं...