बर्मामाइंस : टाटा मोटर्स की बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
जमशेदपुर | बर्मामाइंस स्टार टॉकिज पुल के पास शनिवार रात टाटा मोटर्स कर्मचारियों से भरी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार कीताडीह निवासी कौशल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। धक्का मारने के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है।हादसे के बाद लोग जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कौशल को टेम्पो से टीएमएच पहुंचाया। इस दौरान भीड़ जुटने से सड़क जाम लग गया। पुलिस बस को जब्त कर थाने ले गई।