पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • सीजीपीसी : कन्वेनर के चुनाव के लिए आज जारी होगा नोटिस

सीजीपीसी : कन्वेनर के चुनाव के लिए आज जारी होगा नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान पद के चुनाव के लिए कन्वेनर (चुनाव कमेटी के संयोजक) के चयन प्रक्रिया की घोषणा रविवार की शाम सीजीपीसी प्रधान इंदरजीत सिंह करेंगे। इसके तहत पहले नामांकन पत्र जारी होगा। इसके बाद नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी और उसमें जिनके पत्र सही पाए जाएंगे उनके बीच बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, सीजीपीसी प्रधान ने कन्वेनर पद के चुनाव से संबंधित तिथि निर्धारित कर ली है। कन्वेनर के चुनाव के बाद सीजीपीसी के प्रधान पद के चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। कन्वेनर के चुनाव से संबंधित नोटिस रविवार की शाम नौजवान सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बाद जारी किया जाएगा।

क्यों हो रहा कन्वेनर का चुनाव
संविधान के तहत कन्वेनर का चुनाव सीजीपीसी की आमसभा में होता है, जो आठ अप्रैल को हुई थी। इसमें कन्वेनर पद पर दो उम्मीदवारों का नाम सामने आने के बाद बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने पर सहमति बनी थी। इसके बाद सीजीपीसी प्रधान इंदरजीत सिंह ने घोषणा की थी कि 15 अप्रैल को कन्वेनर के चुनाव की प्रक्रिया व तिथि की घोषणा करेंगे।

उम्मीद है अब सब सही करेंगे प्रधान : मुखे
इस मामले में गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि सीजीपीसी प्रधान इंदरजीत सिंह अलग-अलग बहाना बनाकर प्रधान का चुनाव टालना चाहते हैं, ताकि इसी बहाने वे अधिक समय तक प्रधान बने रहें। इसी का परिणाम है कि वे कन्वेनर पद के चुनाव को नियम कानून के दायरे में लाकर लंबा कर रहे हैं, जबकि यह एजीएम में ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने ऐसा नहीं कर इसका अलग से चुनाव कराने का फैसला किया, जो गलत है। हमने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से भी की है। मुखे ने कहा कि जब एजीएम में दो नाम कन्वेनर पद के लिए सामने आ गए हैं तो उन दोनों के बीच ही चुनाव कराना चाहिए।

खबरें और भी हैं...