टाटा स्टील कर्मी के घर लूट मामले में तीन हिरासत में
जमशेदपुर | कदमा थाना अंतर्गत प्रगति बिहार में टाटा स्टील के कर्मचारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के घर लूट मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। हिरासत में लिए गए युवकों ने वारदात में संलिप्तता से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। शनिवार को एसएसपी अनूप बिरथरे ने कदमा थाना पहुंचकर घटना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीम गठित कर अपराधियों को जल्द पकड़ने का निर्देश दिया। इधर, वारदात के बाद भागने के क्रम में कॉलोनी के एक युवक ने अपराधियों को देख लिया था। युवक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक ने बताया- वारदात में शामिल एक युवक लंबे बालों वाला था। दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल भागे थे।