पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीजीपीसी के लिए कन्वेनर का चुनाव 21 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए कन्वेनर का चयन 21 अप्रैल को होगा। इसकी घोषणा सोमवार देर शाम कमेटी के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने की है। इससे संबंधित नोटिस कमेटी के कार्यालय में लगा दिया गया है। नोटिस लगाए जाने के बाद एक बार फिर से सीजीपीसी चुनाव की गतिविधि तेज हो गई है। कन्वेनर के चुनाव के लिए जो भी अपनी उम्मीदवारी करना चाहते हैं, उन्हें 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच में नामांकन भरना होगा। एक से अधिक व्यक्ति के चुनाव लड़ने की स्थिति में सदस्यों द्वारा चुनाव किया जाएगा। अधिसूचना लगने के बाद कई लोगों ने सीजीपीसी कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली।

खबरें और भी हैं...