इस सीजन अप्रैल में पहली बार पारा 390 के पार पहुंचा
जमशेदपुर | दो दिनों से मौसम के साफ होने व तेज धूप निकलने की वजह से शहर का मौसम एक बार फिर गर्म होने लगा है। इस कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो इस सीजन अप्रैल का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 75 प्रतिशत व न्यूनतम 33 प्रतिशत रही। वहीं, तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी लोगों को परेशान करने लगी है। दिन के साथ रात में भी उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में आैर बढ़ोतरी होगी। 19 अप्रैल के बाद विभाग ने लू चलने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा।