हुरलुंग की मुखिया पर वार्ड सदस्यों ने मनमानी का लगाया आरोप
जमशेदपुर | जमशेदपुर प्रखंड की हुरलुंग पंचायत की मुखिया आशा देवी व पंचायत सचिव रवींद्रनाथ गागराई पर आठ वार्ड सदस्यों, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मनमानी का आरोप लगाते हुए डीडीसी से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। वार्ड सदस्यों ने सोमवार को डीसी ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है- सोलर व समर सेबुल लगाने के लिए एचडी इंटरप्राइजेज का चयन किया गया था। लेकिन मुखिया ने खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए एसएस हार्डवेयर को काम दिया गया है।