पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • रेलवे... आज जम्मूतवी व छपरा एक्सप्रेस में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

रेलवे... आज जम्मूतवी व छपरा एक्सप्रेस में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी की है। इस संबंध में रेलवे के उप मुख्य परिचालन प्रबंधक एके अग्रवाला ने आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 17 अप्रैल को टाटा-छपरा एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाई जाएगी। 18 अप्रैल को जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, 19 अप्रैल को छपरा एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस व जम्मूतवी एक्सप्रेस में 1-1 एक्स्ट्रा कोच लगाई जाएगी। 20 अप्रैल को टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस और टाटा-छपरा एक्सप्रेस में एक-एक कोच लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...