पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • भागवत कथा सुनने से भवसागर से पार उतर जाता है मनुष्य : पवन

भागवत कथा सुनने से भवसागर से पार उतर जाता है मनुष्य : पवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेल्को डी रोड मैदान में आयोजित समारोह में कथा वाचन करते पंडित पवन कृष्ण शास्त्री।

हमारा मूल कार्य विचार क्रांति के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण करना है : रीता लोधा

गायत्री चेतना केंद्र भालूबासा में सोमवार को गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ (नवयुग दल) ने बाल संस्कार शाला का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला संयोजक रीता लोधा व डालिया भट्टाचार्जी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। रीता लोधा ने कहा कि हमारा मूल कार्य विचार क्रांति के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण करना है। बच्चों में संस्कार का बीजारोपण कर इस दिशा में गायत्री परिवार ने एक महती कार्य का संकल्प लिया है। वहीं, एसएसपी सिंह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी की समस्याओं से यदि हम निजात पाना चाहते हैं तो हमें बचपन को ठीक करना होगा। डाॅ. लीया भट्टाचार्जी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल संस्कार शाला के विभिन्न आयामों के बारे में बताया। मौके पर चाकुलिया, धालभूमगढ़, आदित्यपुर, जमशेदपुर, पोटका, नरवा आदि क्षेत्रों की बाल संस्कार शाला के संचालक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...