पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पोइला वैशाख पर सजी गीत-संगीत की महफिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर बंगाल क्लब की ओर से पोइला बैशाख के उपलक्ष्य पर सोमवार को बंगाल क्लब साकची स्थित सुभाष चंद्र बोस वेंकट हॉल में मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत शहर के चंदन चंद्र एंड म्यूजिक टीम के द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत से हुई ।इस दौरान क्लब के सचिव राजा चौधरी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को बांग्ला नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मौके पर तापस मित्रा, सत्यदेव सिकदार, असीम डे, सोमो सेन, देवदास विश्वास, अमलनाथ मुखर्जी , संदीप चौधरी आदि मौजूद थे।

अक्षर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से राजेंद्र विद्यालय सभागार में आयोजित टॉक शो में पूर्व आइपीएस डॉ. अजय कुमार ने कहा-

लक्ष्य साधकर सही दिशा में मेहनत से मिलेगी कामयाबी

सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

अक्षर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सोमवार को राजेंद्र विद्यालय सभागार में टॉक शो का आयोजन किया गया। इसमें शहर के बीस स्कूलों के करीब एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व आइपीएस डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास व कॅरियर संबंधी उपयोगी टिप्स दिए।

माइंडफुलनेस इन एजुकेशन विषय पर आयोजित टॉक शो में विद्यार्थियों को यह समझाने की कोशिश की गई कि लक्ष्य साधकर वे सही दिशा में मेहनत करें तो वे किसी भी क्षेत्र में भविष्य बना सकते हैं। डॉ. अजय कुमार व अन्य विशेषज्ञों से विद्यार्थियों ने कॅरियर निर्माण के लिए सवाल किए। विशेषज्ञों ने जवाब देकर विद्यार्थियों को संतुष्ट किया।

आयोजन को सफल बनाने में स्काइवे कॅरियर हब के संस्थापक कश्मीर सिंह सोनी के अलावा हिमांशु सेठ, अक्षर इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन श्वेता सेठ और सुमन प्रसाद की अहम भूमिका रही। इस आयोजन का शहर के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षाविद ने भी लाभ उठाया। मौके पर ललिता सरीन, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल आशु तिवारी, डीबीएमएस कदमा की प्राचार्य मीना बगली, माइ फ्यूचर बुक के निदेशक प्रमोद कुमार आदि शामिल थे। कुल मिलाकर यह बच्चों के लिए नया व अलग अनुभव रहा।

राजेंद्र विद्यालय सभागार में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...