पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए भेजा टैंकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर समाधान संस्था की स्थापना का तृतीय वर्ष मनाया जा रहा है। सोमवार को साकची स्थित मनोकामना मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र जहां लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है वहां के लिए पानी का टैंकर रवाना किया गया। संस्था की अध्यक्षा पूनम विग ने बताया कि यह टैंकर बागबेड़ा, घाघीडीह, हरहरगुट्टू, परसुडीह, सरजामदा और आदित्यपुर में अपनी सेवा देगा। वहीं, संस्थान ने बगुननगर निवासी दिव्यांग 21 वर्षीय युवक वी वेंकटेश को व्हील चेयर दिया। मौके पर दिनेश कुमार, पूनम विग, पूनम साहू, बिना खिरवाल, अंजलि सिंह, कुलजीत सदाना, गीत, अमिता महेंद्रू, अमरजीत सिंह राजा, कमलेश विभार, अनिता विभार, एसके मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, हेमंत साहू, सुभद्रा साहू, जया लक्ष्मी आदि उपस्थित थीं।

आरडी टाटा एजुकेशन सेंटर में ब्रिज कोर्स शुरू

जमशेदपुर आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा संस्थान गोलमुरी में सोमवार को ब्रिज कोर्स का शुभारंभ हुआ। 14 अप्रैल को हुई परीक्षा में कुल 125 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन अनिल जवाली और प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया गया। 15 दिनों तक चलने वाले इस कोर्स में गणित, विज्ञान, रीजनिंग और अंग्रेजी के प्रश्नों को सुलझाने और मॉडल प्रश्नपत्र हल करने के बारे में बताया जाएगा। मौके पर कोर्स का प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक व शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे। कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनटीटीएफ की प्रशिक्षण पद्धति और प्रवेश परीक्षा की जानकारी देना है। स्वागत भाषण नेहा सिंह और धन्यवाद ज्ञापन शिव प्रसाद ने दिया।

खबरें और भी हैं...