पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • झारखंड बास्केटबॉल ने दिवंगत वरीय उपाध्यक्ष को दी श्रृंद्धाजलि

झारखंड बास्केटबॉल ने दिवंगत वरीय उपाध्यक्ष को दी श्रृंद्धाजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर जमशेदपुर

झारखंड बास्केटबॉल संघ ने अपने दिवंगत वरीय उपाध्यक्ष सह आईपीएस प्रवीण कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के अध्यक्ष आरएस चहल, सचिव हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, संयुक्त सचिव संतोष कुमार सिंह एवं चयनकर्ता उमेंद्र मिश्रा आदि ने एक स्वर में कहा कि प्रवीण कुमार सिंह के निधन से संघ को गहरा झटका लगा है। वे अभिभावकस्वरुप थे। उनके निधन से संघ के तमाम पदाधिकारी व सदस्य शोकाकुल हैं। मालूम हो कि 47वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह का निधन रविवार को दिल्ली में हो गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। झारखंड बास्केटबॉल के वरीय उपाध्यक्ष के रुप में प्रवीण कुमार सिंह ने राज्य बास्केटबॉल के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। दिल्ली जाने के कारण प्रवीण कुमार सिंह राज्य बास्केटबॉल के अध्यक्ष नहीं बनने का फैसला किया था।

खबरें और भी हैं...