पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

जमशेदपुर प्रखंड की पश्चिम कीताडीह पंचायत स्थित मांझी बागान में विधायक मेनका सरदार की निधि से बन रही पीसीसी सड़क व नाली निर्माण और स्टेशन-बड़ौदा घाट सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों ने कीताडीह में धरना दिया।

धरना की अगुवाई पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव कर रहे थे। धरना के बाद एसडीओ माधवी मिश्रा को संबोधित ज्ञापन अनुमंडल कार्यालय में सौंपा गया। बड़ौदा घाट-स्टेशन सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग की देखरेख और नाली व पीसीसी सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जमशेदपुर की देखरेख में हो रहा है। इन दोनों योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा कई बार प्रशासन से की गई है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

कीताडीह में धरने पर बैठे प्रतिनिधि व बस्तीवासी।

खबरें और भी हैं...