पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वॉलीबॉल के खिलाड़ी छह मई को सम्मानित होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन की बैठक भास्कर राव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 2017-18 के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी और विजेता एवम उपविजेता का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को छह मई को सम्मानित किया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम वॉलीबॉल की टीम ने यूथ में उपविजेता, जूनियर में उपविजेता दोनों वर्ग में एवम मिनी डिस्ट्रिक्ट में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है, संघ सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। आज के बैठक में सुनील तिवारी, सुनील राय, बलविन्दर सिंह, राजेश्वर गुप्ता, अमरीक सिंह, धनरंजन शर्मा, के बी राव, कमलजीत सिंह, अरुण मूर्ति, देबरता रावत मौजूद थे। यह जानकारी पूर्वी सिंहभूम जिला संघ के सचिव आरके मिश्रा ने दी।

वॉलीबॉल

खबरें और भी हैं...