पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धनबाद को सात विकेट से हराकर सिमडेगा चैंपियन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 14 क्रिकेट में सोमवार को सिमडेगा ने धनबाद को सात विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम 40 ओवर में 152 रनों के स्कोर पर सिमट गई। धनबाद की ओर से भानू प्रताप सिंह ने 47, शाश्वत दत्ता ने 26, अभिजीत सिंह ने 22, प्रकाश सिंह ने 21 रन बनाए। सिमडेगा की ओर से इशान यादव ने 16 रन देकर तीन, अनंत चौैहान ने 28 रन देकर तीन और सोनू पटेल ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए सिमडेगा ने 26.2 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। हिमांशु द्विवेदी ने 36 गेंदों पर 66 रन, सोनू पटेल ने 58 गेंदों पर 49 रन, अनुज प्रेम राजपूत ने 21 रन, इशान यादव ने 30 रन बनाए। विजेता टीम के दस हजार रुपए और ट्रॉफी देकर मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार मुंद्रा ने सम्मानित किया। उपविजेता टीम धनबाद को छह हजार रुपए की राशि दी गई।

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 14 एलिट ग्रुप क्रिकेट का फाइनल , सोनू पटेल मैन ऑफ द मैच

खबरें और भी हैं...