पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरएसबी ट्रांसमिशन छह विकेट से जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जेएससीए ऑफिस लीग क्रिकेट में सोमवार को आरएसबी ट्रांसमिशन ने टाटा स्टील को छह विकेट से हरा दिया। कीनन स्टेडियम में टाटा स्टील ने टास जीता अौर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टाटा स्टील ने अमितेश मिश्रा के 71 रन, अश्विनी कुमार के 61 और उमंग सेठी के 40 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 216 रनों का स्कोर बनाया। आरएसबी ट्रांसमिशन की ओर से जसकरन सिंह ने 22 रन देकर छह विकेट लिए। आरएसबी ट्रांसमिशन ने 45.3 ओवर में चार विकेट पर 218 रन बनाकर मैच जीत लिया। अर्णव सिन्हा ने 81 रनों की पारी खेली। बाबुल ने 44 और सुप्रियो चक्रवर्ती ने नाबाद 52 रन बनाए। टाटा स्टील की ओर से आरिफ हुसैन और मनीषी ने एक-एक विकेट लिया।

खबरें और भी हैं...