बिष्टुपुर में खुला रॉयल एन्फील्ड का शोरूम
जमशेदपुर | अक्षय तृतीया पर बुधवार को बिष्टुपुर आर. रोड में रॉयल एन्फील्ड के नए शोरूम और सेल्स सर्विस का उद्घाटन रीजनल सर्विस हेड मुकेश सिंह ने किया। एरिया सेल्स मैनेजर अजय सिंह और रमेश सिंह भी मौजूद थे। शोरूम एनडीजी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने खोला गया है। यहां एन्फील्ड के कई मॉडल उपलब्ध हैं। इस मौके पर एनडीजी मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश गुप्ता मौजूद थे।