पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बारिश से बाधित मैच में रूंगटा माइंस ने रैमसन डेवलपर्स को हराया

बारिश से बाधित मैच में रूंगटा माइंस ने रैमसन डेवलपर्स को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों के मिले-जुले प्रयास की बदौलत रूंगटा माइंस ने धनबाद की रैमसन डेवलपर्स को तीन विकेट से हरा जेएससीए ऑफिस लीग क्रिकेट में चार महत्वपूर्ण अंक झटक लिए। बुधवार को कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रैमसन डेवलपर्स ने 35.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। मो. दानिश ने 44 व हसनैन कुरैशी ने 39 रन बनाए। रूंगटा माइंस की ओर से एनएन सुब्रह्मण्यम, सोनू कुमार सिंह और विशाल सिंह ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। रूंगटा माइंस को 114 का लक्ष्य : बारिश के कारण रूंगटा माइंस को जेएससीए पद्धति से 23 ओवर में 114 रन बनाने का लक्ष्य मिला, जो उसने 22.5 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बनाकर हासिल कर लिया। रूंगटा माइंस की ओर से सूरज कुमार सिंह ने 35 व जयंत सोनू ने नाबाद 26 रन बनाए। आज तय होगे ऑफिस लीग का विजेता - गुरुवार को कीनन स्टेडियम में रैमसन डेवलपर्स और मेकॉन के बीच एक मैच खेला जाएगा, जिससे लीग के विजेता के नाम पर मुहर लगेगी। मैच में यदि रैमसन डेवलपर्स की टीम मेकॉन को हरा देती है, तो रूंगटा माइंस की टीम विजेता बन जाएगी और यदि यह मैच मेकॉन की टीम जीतती है, तो फिर मामला नेट रन रेट में चला जाएगा, जहां मेकॉन के चैंपियन बनने की संभावना प्रबल है। अभी तक कि स्थिति के मुताबिक रूंगटा माइंस के पास जहां दो मैचों में छह अंक हैं, वहीं मेकॉन के पास एक मैच में दो है।

खबरें और भी हैं...