पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साकची टैंक रोड में मवेशी का जमावड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर साकची टैंक रोड में सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा लगा है। सड़क के बीचोंबीच डस्टबिन रख दी गई है। दुकानदार और स्थानीय लोग डस्टबिन में कचरा फेंकते हैं। काफी अरसे से डस्टबिन की सफाई नहीं होने से सड़क कचरा पसरा रहता है। जूठन खाने के चक्कर में मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। साफ-सफाई का जिम्मा जुस्को का है। स्थानीय लोगों ने कई बार जिम्मेदार अफसरों से लिखित शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर नतीजा सिफर है। सब्जी मंडी के साथ-साथ अन्य व्यापार का थोक हब होने के कारण यहां मालवाहक वाहनों का आना जाना लगा रहता है।

खबरें और भी हैं...