पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का समर कैंप 11 मई से

झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का समर कैंप 11 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का समर कैंप 11 से 18 मई तक टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित किया जाएगा। समर कैंप को ओपन है और कोई भी कैंप का सदस्य बन सकता है। यह जानकारी देते हुए ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच सुनील कुमार प्रसाद ने बताया कि पांचवीं बार समर कैप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के सेल्फ डिफेंस के साथ साथ अन्य तरह से मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह दो चरणों में चलेगा। सुबह में छह बजे से आठ बजे तक और दूसरे चरण में शाम को साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक चलेगा। शिविर में भाग लेने के लिए शुल्क तीन सौ रुपए है। गरीब लड़कियों के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग की सुविधा है।

खबरें और भी हैं...