पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एपीआर नायर गोल्ड कप कैरम प्रतियोगिता 27 अप्रैल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर मानगो गांधी मैदान में राज्यस्तरीय ए.पी.आर. नायर गोल्ड कप कैरम प्रतियोगिता आगामी 27 अप्रैल से शुरू होगी। उक्त जानकारी आयोजन समिति के डॉ. अफरोज शकील व राजेश श्रीवास्तव ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर दी। उन्होंने बताया की नॉकआउट आधार पर आयोजित इस टूर्नामेंट में राज्य से बाहर की भी टीमें हिस्सा लेगी। इस वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को नायर गोल्ड कप के साथ ईनामी राशि दी जाएगी। इसी तरह द्वितीय, तृतीय, चौथे स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ईनामी राशि के साथ नायर चैलेंज ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट का प्रवेश शुल्क पांच सौ रुपए है एवं टूर्नामेंट में इंट्री की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर, सबसे अनुशासित टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा। टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9955843463 से संपर्क किया जा सकता है। प्रेस कांफ्रेंस में टूर्नामेंट की तैयारी को आयोजन समिति का गठन भी करने का निर्णय लिया गया। संवाददाता सम्मेलन में शाहिद अख्तर व शाकिर खान मो ताहिर हुसैन व सेराजुद्दीन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...