पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की पदक विजेता छात्राएं सम्मानित

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की पदक विजेता छात्राएं सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका प्रखंड की दो छात्राओं को बुधवार को ताइक्वांडो में पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। दुर्गापुर में आयोजित आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पानो मुर्मू ने स्पायरिंग इवेंट में रजत पदक पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग में पूर्णिमा बास्के ने स्पायरिंग इवेंट में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। यह प्रतियोगिता सात और आठ अप्रैल को हुई थी। पहली बार चैंपियनशिप में भाग लेने वाली छात्राओं को स्कूल परिसर में सम्मानित किया गया। झारखंड मार्शल आर्ट्स सेंटर ने दोनों छात्राओं को प्रायोजित किया था। इस मौके पर कोच शिल्पी दास को भी सम्मानित किया गया। झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य कोच सुनील कुमार प्रसाद भी मौके पर मौजूद थे। स्कूल की शिक्षक व शिक्षिकाएं और वार्डन भी मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...