पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राकेश के आलराउंड प्रदर्शन से डायमंड सीसी जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जेएससीए ए डिवीजन सुपर लीग के मैच में बुधवार को डायमंड सीसी ने राकेश यादव के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टाटा सेरसा को हरा दिया। टेल्को ग्राउंड में डायमंड सीसी ने टाटा सेरसा के खिलाफ दस विकेट से जीत दर्ज की। टास जीतने के बाद डायमंड सीसी ने पहले बल्लेबाजी के लिए टाटा सेरसा को आमंत्रित किया। टाटा सेरसा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट पर 99 रनों का स्कोर खड़ा किया। रोहित मेहता ने दो चौके की मदद से 24 रन, बादशाह अहमद ने एक चौका और दो छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली। रवि यादव ने दो चौके की सहायता से 14 रन बनाए। डायमंड सीसी की ओर से संजय कुमार और नीरज सिंह ने एक विकेट लिया। युवराज सिंह ने 24 रन देकर दो अौर राकेश यादव ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डायमंड सीसी ने 10.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए सौ रन बनाकर मैच जीत लिया। डायमंड सीसी की ओर से संजय सिंह ने 31 गेंदों पर 41 रन चार और राकेश यादव ने 30 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। राकेश ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। डायमंड सीसी का मुकाबला 23 अप्रैल को कीनन स्टेडियम में टाटा स्टील से होगा। इससे पहले टेल्को ग्राउंड में पहला मैच पिच के गीला होने का कारण नहीं हो सका। इसके बाद अंपायरों ने उषा क्रिकेट क्लब और यंग स्पोर्टिंग के बीच टॉस कराया। जिसमें यंग स्पोर्टिंग को जीत मिली।

खबरें और भी हैं...