पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमशेदपुर प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जमशेदपुर प्रखंड स्तरीय खेलकूद 19 और 20 अप्रैल को टेल्को स्थित सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में होगा। जमशेदपुर प्रखंड कुल 55 पंचायत हैं। सभी पंचायतों से पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। सबसे अधिक भागीदारी फुटबॉल में है। इसमें 32 टीमें भाग ले रही हैं। वॉलीबॉल में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा कबड्डी और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। गुरुवार को पहले दिन फुटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रखंड प्रमुख रविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार को एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। जिप की अध्यक्ष बुलु रानी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। सुबह नौ बजे खेलकूद का उद्घाटन होगा। समापन के मौके पर 20 अप्रैल को उपायुक्त और उप विकास आयुक्त विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

खबरें और भी हैं...