पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • न्यू बॉयज क्लब ने दयाल स्पोर्टिंग क्लब को एक गोल से दी शिकस्त

न्यू बॉयज क्लब ने दयाल स्पोर्टिंग क्लब को एक गोल से दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर जमशेदपुर

जेएसए क्वालीफाइंग फुटबॉल मुकाबले में बुधवार को न्यू बॉयज क्लब ने दयाल स्पोर्टिंग क्लब को एक गोल से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल खेल के सातवें मिनट में रविराज मुर्मू ने साथी खिलाड़ियों के क्रास से मिले पास पर किया। मैच में दोनों टीमें गोल के लिए प्रयास करती रही, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों में तालमेल का अभाव रहा। हालांकि बीच-बीच छोटे-छोटे पास खेलकर खिलाड़ियों ने तालमेल का प्रयास किया। पहले हाफ में न्यू बॉयज क्लब ने एक गोल की बढ़त ले ली। मध्यांतर के बाद दोनों टीमें तरोताजा होकर मैदान पर उतरी। लेकिन तरोताजा होने का लाभ उठा नहीं सकी। दूसरा हाफ नीरस रहा। गोल के लिए प्रयास बेकार साबित हुए। रेफरी रंजीत सरदार की लंबी सीटी के बजने के समय न्यू बॉयज क्लब की टीम एक गोल की बढ़त को कायम रखने में सफल रही। आज के मैच में रंजीत सरदार मुख्य रेफरी, सिबुराम सोरेन और अमृत डांग सहायक रेफरी और गुजाराम सोरेन चौथे रेफरी थे।

गुंजन स्पोर्टिंग ने आदिवासी हो को एक गोल से हराया

आर्मरी ग्राउंड पर क्वालीफाइंग मुकाबले के दूसरे मैच में भी फैसला एक मात्र गोल से हुआ। खेल के 24वें मिनट में लक्ष्मण सरदार ने गोल कर गुंजन स्पोर्टिंग को एक गोल से विजय दिलाई। आरंभ से ही टीमें लंबी अवधि का मैच के लिए बिना योजना बनाए खेल रही थी। तालमेल की भी साफ कमी दिखाई दे रही थी। मध्यांतर तक गुंजन स्पोर्टिंग की टीम को एक गोल की बढ़त मिली हुई थी। मध्यांतर के बाद खेल बिलकुल नीरस रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ी थके लग रहे थे। गोल मारने के लिए गेंद इधर-उधर भेज रहे थे। रेफरी की लंबी सीटी के बजने तक गुंजन स्पोर्टिंग की टीम एक गोल की बढ़त को कायम रखने में सफल रही। आज के मैच में गुंजन स्पोर्टिंग के ईश्वर बास्के को रेफरी ने चेतावनी दी। मैच में बबलू लोहार मुख्य रेफरी थे। आनंद महतो और उदय भूमिज सहायक रेफरी और गोमा मुर्मू चौथे रेफरी थे।

खबरें और भी हैं...