पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • झायुमो नेताओं के साथ महावीर ने गोमिया में किया चुनाव प्रचार

झायुमो नेताओं के साथ महावीर ने गोमिया में किया चुनाव प्रचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटिकल रिपोर्टर, जमशेदपुर

झायुमो जिलाध्यक्ष महावीर मुर्मू के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में जाकर झामुमो उम्मीदवार बबिता देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत के दबार, चालिया टांड़, यादव टोला, डुमरी बिहार, गंजू टोला और सियारी गांव में जाकर आम लोगों से बबिता देवी को विजयी बनाने का अनुरोध किया। महावीर मुर्मू ने गांवों में कहा कि गोमिया और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक मुखर होकर सड़क से सदन तक रघुवर सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे थे। सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन की बात आई तो दोनों विधायकों ने सरकार की घेराबंदी की। स्थानीयता नीति पर भी इन लोगों ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। यही कारण है कि उप चुनाव की नौबत आई है।

सूबे में रहने वाले सारे लोगों को एकजुट होना होगा, तभी रघुवर सरकार से लोगों को मुक्ति मिलेगी। चुनाव प्रचार में झायुमो नेता गणेश सरदार, सच्चिदानंद उपाध्याय, उज्ज्वल मंडल, करण कालिंदी, प्रसनजीत दास, लुदू माझी, हीरा लाल सोरेन, चंद्रदेव ओहदार, याकूब अंसारी, लालदेव माझी, नौशाद अंसारी, सोनू मरांडी, सुनील हांसदा समेत अन्य लोग महावीर मुर्मू के साथ घूमते रहे।

खबरें और भी हैं...