पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • भाजपाइयों की मांग होल्डिंग टैक्स बिना जुर्माना के जमा करने की छूट फिर मिले

भाजपाइयों की मांग- होल्डिंग टैक्स बिना जुर्माना के जमा करने की छूट फिर मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

भाजपा जुगसलाई मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर विकास, परिवहन मंत्री सीपी सिंह से सर्किट हाउस में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महानगर महामंत्री अनिल मोदी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जुगसलाई में महतो पाड़ा रोड, ग्वाला पाड़ा रोड और डिकोस्टा रोड पर पेबर्स ब्लॉक नगरपालिका बिछा रहा है। यह व्यावसायिक क्षेत्र है और वहां भारी वाहनों का परिचालन होता है। इसलिए पीसीसी सड़क का निर्माण कराएं। होल्डिंग टैक्स बिना जुर्माना के जमा लिए जाने की छूट एक बार और जनता को दिया जाना चाहिए। मंत्री ने मामले में जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी (एसओ) सुरेंद्र प्रसाद को सर्किट हाउस में बुलाकर सड़क निर्माण के बारे में जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ काम कराने का आदेश दिया। मौके विमल जालान, पिंटू शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, हनु जैन, गणेश रविदास, गणेश रजक, गोविंद शर्मा, विमल अग्रवाल, बलबीर कौर, आसिया खातून, सोनू टिलावत समेत कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...