पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बीआरपी सीआरपी के भरोसे शिक्षा विभाग लेकिन उनकी सुविधा के लिए कुछ नहीं

बीआरपी-सीआरपी के भरोसे शिक्षा विभाग लेकिन उनकी सुविधा के लिए कुछ नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

बीआरपी-सीआरपी महासंघ ने गुरुवार को राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 13 वर्ष से राज्य के बाआरपी-सीआरपी के भरोसे शिक्षा विभाग चल रहा है। इसके बावजूद उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कोई नियमावली या सेवाशर्त का निर्धारण अब तक नहीं हो पाया है, जबकि इनसे प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा का कार्य भी कराया जा रहा है। विधानसभा से 30 जनवरी 2018 को आश्वासन के बाद 23 फरवरी का प्रधान सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बीआरपी-सीआरपी की समस्याओं के अध्ययन व निवारण के लिए समिति का गठन किया था। समिति को 45 दिनों में रिपोर्ट पेश करनी थी, लेकिन अब तक समिति ने कोई पहल नहीं की है। मंत्री के सामने रखी मांगों में समान काम समान वेतन, बीआरपी-सीआरपी को सीआरसीसी को स्वीकृत पद पर समायोजित करने, शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया और शिक्षा विभाग में रिक्त पदों पर आरक्षण का लाभ देने आदि मांग शामिल है।

खबरें और भी हैं...