पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

\"ऑटोनोमी ऑफ कॉलेज’ पर कार्यशाला आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर इंडियन कॉलेज फोरम, जामिनीकांत बीएड कॉलेज और जामिनी कल्याणी महिला बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 18 मई को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला दयाल इंटरनेशनल में प्रात: नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस कार्यशाला का विषय \\\"ऑटोनोमी ऑफ कॉलेज’ रखा गया है। इसमें मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती होंगी और यूजीसी के पूर्व सचिव डॉ जीडी शर्मा कार्यशाला में अपने विचार रखेंगे। कार्यशाला में झारखंड, दिल्ली, असम आदि राज्यों के लगभग 30 प्रिंसिपल के भाग लेने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...