पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयुष साढ़े छह अंक के साथ चोटी पर बरकरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज चैंपियनशिप के 38 वें संस्करण में सातवें राउंड की समाप्ति के बाद आयुष अग्रवाल साढ़े छह अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं । सातवें चक्र में आयुष ने बोर्ड नंबर एक पर चंदन कुमार प्रसाद को हरा दिया। बोर्ड नंबर दो पर अंशुल निगम (6) ने कुमार सतीश (5) को, अजीत मासी (6) ने कुमार संकल्प (5) को, जगन्नाथ प्रसाद शर्मा (6) ने सायोन कुंडू (5) को, संचित मुखर्जी (6) ने अमन कुमार (5) को, अनुराग पाणिग्रही (6) ने लोकेश कुमार (5) को, भोलानाथ दास (6) ने अपूर्व विवेक (5) को, प्रचेता अग्रवाल (6) ने एस श्रीधर (5) को, विकास कालिंदी (6) ने संदीप कुमार (5) को हराया। प्रतियोगिता के सबसे उम्रदराज 64 वर्षीय चंदन दास ने बोर्ड नंबर 18 पर खेलते हुए मलय शिखर को हरा दिया। चंदन दास ने सातवें राउंड के बाद पांच अंक अर्जित करने में सफल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...