पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विग स्कूल ने नौ विकेट से जीत दर्ज की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जेएससीए नॉक आउट स्कूल क्रिकेट लीग में गुरुवार को विग स्कूल ने बेल्डीह चर्च स्कूल को नौ विकेट से हरा दिया। टेल्को ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेल्डीह चर्च स्कूल की टीम 12.2 ओवर में 44 रन बनाकर आउट हो गई। अनुराग कुमार ने सर्वाधिक नौ रन बनाए। पांच खिलाड़ी खाता खोले बगैर आउट हुए। अमन कुमार तीन और आर्यन ने दो विकेट लिए। विग स्कूल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.4 ओवर में एक विकेट पर 46 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिमन्यु कुमार ने 15 और आर्यन ने 19 रन बनाए। आज के मैच : 1. काशीडीह हाई स्कूल बनाम केएसएमएस 2. राजेंद्र विद्यालय बनाम नरभेराम हंसराज स्कूल।

खबरें और भी हैं...