पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमशेदपुर | टाटानगर गोशाला जुगसलाई में अब गाय का दूध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटानगर गोशाला जुगसलाई में अब गाय का दूध पैकेट में मिलेगा। गोशाला में पैकेजिंग मशीन लगाई गई है। इससे लोगों को गाय का शुद्ध दूध मिल सकेगा। यहां हर दिन करीब 1800 लीटर दूध की पैकेजिंग होगी। आधा किलो के 3600 पैकेट तैयार होंगे। आधा किलो की कीमत 21.50 रुपए होगी, एक किलो की 43 रुपए।

21 मई से पैकेट में गोशाला का दूध मिलने लगेगा। अब तक यहां से केन या कंटेनर के माध्यम से दूध भेजा जाता था। लोगों को शिकायत थी कि गोशाला से निकलने के बाद दूध में पानी मिला दिया जाता था। पैकेट की व्यवस्था होने से मिलावट की आशंका कम हो जाएगी। वितरण में भी आसानी होगी। लोगों को गोशाला का दूध सीधे पैकेट में मिल पाएगा। यह राज्य का पहला गोशाला होगा, जहां पैकेजिंग मशीन लगाई गई है। -शेष पेज 5 पर

खबरें और भी हैं...