सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर/रांची
आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव और वार्ड 27 के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद पांडी मुखी के चुनाव को चुनौती दी गई है। पार्षद पांडी मुखी के निर्वाचन पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी संज्ञान लिया है और राज्य सरकार को जांच कर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव के निर्वाचन के विरुद्ध दायर परिवाद पत्र को नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्णय के लिए भेजा है। इसके बाद नगर विकास विभाग परिवाद पत्रों पर सुनवाई को लेकर उलझ गया है। चुनौती देने का आधार गलत शपथ पत्र बताया गया है। शिकायतकर्ता के आधार पर शपथ पत्र में किसी ने दो की जगह एक वाहन होने तो किसी ने प|ी के नाम खरीदी गई जमीन की जानकारी नहीं दी है।
शपथ पत्र में क्या
विनोद के शपथ पत्र के मुताबिक, केनरा बैंक में उनके 3,88, 383 रु जमा हैं। विनोद का 1.29 लाख और प|ी के नाम 1.11 लाख की बीमा है। विनोद की दो स्कॉर्पियो है। प|ी का 3.60 लाख व विनोद के पास 72 हजार के जेवर हैं। कुल चल संपत्ति 2089383 रु., प|ी के पास 474840 रु. की है। अचल संपत्ति के रूप में पति के पास 12 लाख व प|ी के पास 18 लाख की जमीन व दोनों के पास 22-22 लाख के मकान हैं।